15 वर्षीय लड़के को कार सवारों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Edited By Shivam, Updated: 12 Oct, 2020 08:38 PM

15 year old boy shot by car riders hospitalized in critical condition

हरियाणा के यमुनानगर में आज शाम जोडिय़ां नाके के पास एक 15 वर्षीय लड़के को गोली मार दी गई । इस घटना को कार सवार युवकों ने अंजाम दिया। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल लड़के को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कैंप का रहने वाला...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में आज शाम जोडिय़ां नाके के पास एक 15 वर्षीय लड़के को गोली मार दी गई । इस घटना को कार सवार युवकों ने अंजाम दिया। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल लड़के को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कैंप का रहने वाला पीड़ित नितिन फिलहाल होश में है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की विभिन्न टीमें घटनास्थल पर एवं अस्पताल में पहुंच गई। जहां नितिन के बयान लिए जा रहे हैं। नितिन ने अपने बयानों में कहा कि ना उसकी किसी से दुश्मनी है ना हमलावरों ने उससे कोई बातचीत की।

नितिन ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेल डलवाने जा रहा था। इस दौरान आई 20 कार में सवार युवकों ने गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी है। उन्होंने कहा कि अब यह नहीं पता कि गोली वह मुझे मार रहे थे या किसी और पर चला रहे थे। 

नितिन ने बताया कि वह कैंप में ही नेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। घायल नितिन के दोस्त भानू ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी और कार चालक ने शीशा नीचे किया। इसी दौरान नितिन के चीखने की आवाज आई। वह अपने दोस्त को लेकर अस्पताल आया जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर किया है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और घायल नितिन के बयान लिए। पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बयान लेने के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद जो भी हालात सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!