PGI रोहतक में कार्यरत 15 डॉक्टर और 4 स्टाफ नर्स को किया क्वारंटाइन

Edited By vinod kumar, Updated: 17 May, 2020 11:00 PM

15 doctors and 4 staff nurses of pgi rohtak quarantined

पीजीआई रोहतक में कार्यरत 15 डॉक्टर्स और 4 स्टाफ नर्स को क्वारंटाइन किया गया। इसमें 9 डॉक्टर प्रसूति विभाग, तीन एनेस्थीसिया और तीन रेजिडेंट मेडिसिन डॉक्टर शामिल है। दरअसल, पीजीआई में बीते कल चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। जिसके चलते एहतियात के ताैर...

रोहतक (दीपक): पीजीआई रोहतक में कार्यरत 15 डॉक्टर्स और 4 स्टाफ नर्स को क्वारंटाइन किया गया। इसमें 9 डॉक्टर प्रसूति विभाग, तीन एनेस्थीसिया और तीन रेजिडेंट मेडिसिन डॉक्टर शामिल है। दरअसल, पीजीआई में बीते कल चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। जिसके चलते एहतियात के ताैर डाॅक्टराें और स्टाफ नर्साें काे क्वारंटाइन किया गया है।

रोहतक में एक साथ कोरोना के 4 मामले सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। खास बात ये है कि चारों पीजीआई से सम्बंधित है। चारों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों में से दो सफाई कर्मचारी, एक एंबुलेंस का ड्राइवर और एक डॉक्टर की पत्नी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने जिले के एक गांव और उन कॉलोनियों को सील कर दिया है, जिसमें ये लोग रहते थे। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!