हरियाणा में कोरोना- 910/562: फरीदाबाद में छठी मौत, 48 लाेग ठीक हाेकर लाैटे घर

Edited By vinod kumar, Updated: 17 May, 2020 09:22 PM

14th death due to corona in haryana

हरियाणा में काेराेना वायरस के कारण 14वीं माैत हाे गई। फरीदाबाद में 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज दम ताेड़ दिया। मरने वाला संक्रमित शुगर का रोगी था और उसे सवास्थ्य संबंधी कई अन्य दिक्कत भी थी। राज्य में आज काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें की संख्या आज 910...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में काेराेना वायरस के कारण 14वीं माैत हाे गई। फरीदाबाद में 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज दम ताेड़ दिया। मरने वाला संक्रमित शुगर का रोगी था और उसे सवास्थ्य संबंधी कई अन्य दिक्कत भी थी। राज्य में आज काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें की संख्या आज 910 पहुंंच गई। प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या में तेजीे से बढ़ाेतरी हाे रही है। आज भी 48 मरीज ठीक हाेकर घर वापस लाैटे। वहीं आज 23 नए मामले आए, जिसमें गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 11 पॉजिटिव मिले, इसके बाद राेहतक में 4, फरीदाबाद में 3, पानीपत में 2, करनाल, सिरसा, महेंद्रगढ में 1-1 मामला सामने आया। 

फरीदाबाद में काेराेना से छठी माैत
हरियाणा के फरीदाबाद में कोरोना की वजह से छठी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष थी और वह भारत कॉलोनी का रहने वाला था। फरीदाबाद सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने इसकी पुष्टि करते बताया कि मृतक को शुगर की बीमारी के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी भी दिक्कत थी। उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, हालत बिगड़ने पर ईएसआई के कोविड अस्पताल में रेफर किया गया था। वहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौर रहे कि फरीदाबाद में इससे पहले 5 मौतें हो चुकी है।

गुरुग्राम में ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा 100 के पार
गुरुग्राम में ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा 104 पहुंच गया। जाेकि प्रदेश सहित जिलावासियाें के लिए राहत की खबर है। हालांकि जिला में काेराेना पाॅजिटिव के नए केसाें की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां आज 11 संक्रमित मामले सामने आए। जिसके बाद जिला में काेराेना मरीजाें की संख्या 204 पहुंच गई है। 

पानीपत में मिले 2 काेराेना पाॅजिटिव केस
हरियाणा के पानीपत जिला में आज 2 काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आए। दाेनाें मरीजाें काे इलाज के लिए खानपुर भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने की है। उन्हाेंने कहा ये दोनों 15 मई को मुंबई से आए थे और खुद ही टेस्ट के लिए आगे आए।

झज्जर में कोरोना संक्रमित 10 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
झज्जर जिले में कोविड-19 यानी कोरोना वायरस को हराकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां आज कोरोना संक्रमित 10 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह पीजीआई से स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। वहीं शनिवार शाम के समय भी 21 लाेग कोरोना को हराकर वापस अपने घर लौट आए थे।

हरियाणा में अब तक 910 मरीज
राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों का संख्या 910 है, सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 204 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। फरीदाबाद में 147, सोनीपत में 134, झज्जर में 90, नूंह में 65, अम्बाला में 42, पलवल-39, पानीपत में 38, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 18, राेहतक में 12, रेवाड़ी में 9, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद में 8-8, महेन्द्रगढ़ में 7, भिवानी 6, कैथल में 5, हिसार व चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3 मामले हैं। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 910 होती है।

कुल 562 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 562 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुग्राम में 104 मरीज ठीक हुए। इसी प्रकार फरीदाबाद में 77, साेनीपत में 75, नूंह में 58, झज्जर में 53, अम्बाला में 40, पलवल में 36, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, जींद में 15, करनाल में 9, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, हिसार, भिवानी में 3-3, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र में 2-2, फतेहाबाद व चरखी दादरी में 1-1 मरीज ठीक होने पर घर उन्हें भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 562 हो जाता है। 

कुल 14 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 6, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, साेनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!