खाना खाने के बाद सैर पर निकला व्यक्ति नहीं लौटा घर, यूं खींच ले गई मौत...2 बच्चों का पिता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Apr, 2026 04:43 PM

man dies in kurukshetra accident

कुरुक्षेत्र जिले के अमीन गांव में तेज रफ्तार ऑल्टो कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रात को खाना खाने के बाद सैर करने के लिए घर से निकला था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के अमीन गांव में तेज रफ्तार ऑल्टो कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रात को खाना खाने के बाद सैर करने के लिए घर से निकला था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अमीन गांव निवासी नरेंद्र कुमार (37) के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी का काम करता था। नरेंद्र अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सैर करने निकले थे तीनों

भूपेंद्र चौहान निवासी अमीन ने बताया कि वह करनाल के कर्ण स्टेडियम में कोच के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने पड़ोसी संजीव कुमार और चचेरे भाई नरेंद्र कुमार चौहान के साथ गांव के पास इशाकपुर रोड पर सैर करने के लिए निकले थे। नरेंद्र सबसे आगे चल रहा था, जबकि वे दोनों उससे थोड़ा पीछे आपस में बातचीत करते हुए आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे सफेद रंग की एक ऑल्टो कार तेज रफ्तार में आई और उन्हें क्रॉस करते हुए आगे चल रहे नरेंद्र कुमार को सीधी टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही नरेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर तथा दोनों घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद साथियों ने तुरंत नरेंद्र को संभाला और इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। थाना केयूके पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!