मामूली कहासुनी होने पर 12 साल के बच्चे ने 6 साल के मासूम को मौत के घाट उतारा (VIDEO)

Edited By kamal, Updated: 05 Apr, 2019 02:07 PM

साइबर सिटी गुरूग्राम में मामूली कहासुनी के चलते 12 साल के बच्चे ने 6 साल के मासूम को मौत...

गुरूग्राम(गौरव तिवारी): साइबर सिटी गुरूग्राम में मामूली कहासुनी के चलते 12 साल के बच्चे ने 6 साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरूग्राम की मार्बल मार्केट सिकन्दरपुर की है जहां खेलते दो बच्चों की आपसी कहासुनी हो गई। जिसके आरोपी बच्चे ने 6 साल के रिषु की पत्थर मारकर हत्या कर दी।

पीड़ित के परिजनों  ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि उनका 6 साल का बेटा रिषु के गुमशुदा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच के लिए टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया और मार्बल मार्केट के पास पहाड़/जंगल में से पुलिस ने शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम करवाया परिजनों के हवाले किया।

वहीं 12 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने बताया कि मार्बल मार्केट, सिंकदरपुर के पास पार्क में मृतक बच्चा व 12 वर्षीय आरोपी बच्चा खेल रहे थे, खेलते हुए उक्त दोनों का आपस मे झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह रिषु को बहला फुसलाकर पहाड़ियों/जंगल में ले गया जहाँ एक गड्ढे में रिषु को धक्का दे दिया और ईंट मार उसकी हत्या कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!