Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2026 03:17 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत
डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि 1000 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इन केंद्रों की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, 1000 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले-स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 5800 आंगनवाड़ी केंद्रों के अपने भवन बनाए जाएंगे, जिससे इन केंद्रों को स्थायी और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। इन पहलों का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाना और बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके।