तलवार भाई का जलवा बरकरार, धूम मचा रहे इनके नये गाने

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 04 Jul, 2022 03:24 PM

talwar bhai continues to shine his new songs are making a splash

तलवार भाई एक बार फिर अपने फैन्स के बीच छा गये हैं। वजह है उनका नया गाना। उनके नये गाने सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

गुडगांव ब्यूरो : सपनों में रख आस्था, कर्म तू किये जा... त्याग से ना डर, आलस परित्याग किये जा, फिर देखना, किस्मत क्या रंग दिखलायेगी... तुझको तेरी मंजिल मिल कर रहेगी।।।

सफलता के पीछे अक्सर ढेरों लोगों की मेहनत होती है और कई बार ऐसा भी होता है जब कोई व्यक्ति अकेले ही लक्ष्य को प्राप्त करता है। उसके पास न तो किसी का साथ होता है और न ही मार्गदर्शन। ऐसे में जो चीज उस व्यक्ति को सफल बनाती है वो है उसका दृढ़विश्वास और कड़ी मेहनत। ऐसे ढेरों लोग हैं जिन्होंने अपने दृढ़विश्वास और मेहनत से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है।

आज हम एक ऐसे ही शख्सियत की बात करने जा रहे हैं। उनकी शख्सित आज की तारीख में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके हुनर के लोग इस कदर दीवाने है कि उनके गानों पर पांव अपने आप थिरकने लगते है।

 

वो बिलकुल अपने नाम के जैसे हैं, काम में जो धार है, वैसा ही नाम है। तलवाई भाई...।।

ये नाम एक बार फिर से युवाओं में सनसनी फैला रहा रहा है। उनका नया गाना लिट है... रिलीज हुआ है। युवा झूम रहे हैं और बड़े भी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं हुआ है कि उनका गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हर किसी के जुबान पर चढ़ जाता है।

 

पिंक सिटी जयपुर के रहने वाले रैपर और कंपोजर अमित शर्मा उर्फ तलवार भाई भले ही आज सक्सेसफुल कंपोजर और सिंगर हैं। लेकिन उनकी ये राह इतनी आसान नहीं थी, पर उन्होंने अपने मेहनत के बल पर इस राह को आसान बनाया। म्यूजिक में कुछ कर गुजरने की ललक ने ही उन्हें इतना जुनूनी बना दिया कि उन्हें हर वक्त बस यही दुनिया दिखाई देती।

 

तलवाई भाई के अथक मेहनत का ही नतीजा है कि उनके गाने न सिर्फ लोग पसंद कर रहे हैं बल्कि वो म्यूजिक वर्ल्ड के सनसनी बनते जा रहे हैं। महज़ 8 साल पहले संगीत की दुनिया में पहला कदम रखने वाले तलवार भाई ने अपना पहला रैप सॉन्ग कबीर सिंह से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट सॉन्ग देकर म्यूजिक लवर्स के फेवरेट बन गये। अब तो आलम ये है कि उनके फैन्स को उनके गाने का इंतजार होता है और जैसे ही गाना रिलीज होता है, वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुपर हिट हो जाता है।\

 

उनके गाने के बोल वाकई ऐसे होते हैं कि बार-बार सुनने को दिल करता है और म्यूजिक वो कानों में मिठास घोल जाता है। उनके सॉन्ग थारी बिल्ली चल, कोहिनूर, एक नंबर, याद है, लिट है को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। तलवार भाई अपने गाने भी खुद लिखना पसंद करते हैं।  

 

इसमें कोई शक नहीं कि जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। तलवार भाई ने भी बचपन से बस एक ही सपना देखा था, आंखों में बस एक ही सपने तैरते थे, बड़ा होकर सिंगर और म्यूजिशियन बनना।

 

तलवार भाई कहते हैं कि सफलता प्राप्ति का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। हमें बड़ा लक्ष्य निर्धारित करके चलना चाहिए और इसे प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!