जुनैद मर्डर केस में मोनू मानेसर को मिली जमानत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 05 Mar, 2026 08:17 PM

monu manesar gets bail in junaid murder case

बहुचर्चित रहे जुनैद मर्डर केस में गुरुग्राम के मोनू मानेसर को राजस्थान के जयपुर हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है। लगभग ढाई साल बाद मोनू मानेसर जेल से बाहर आएगा। वर्ष 2023 में मोनू मानेसर को गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर की सेक्टर-1 मार्केट से गिरफ्तार किया...

गुड़गांव, ब्यूरो : बहुचर्चित रहे जुनैद मर्डर केस में गुरुग्राम के मोनू मानेसर को राजस्थान के जयपुर हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है। लगभग ढाई साल बाद मोनू मानेसर जेल से बाहर आएगा। वर्ष 2023 में मोनू मानेसर को गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर की सेक्टर-1 मार्केट से गिरफ्तार किया था। मोनू मानेसर की जमानत की खबर मिलते ही उसके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि जयपुर हाइकोर्ट ने मोनू को जमानत दे दी है। लेकिन अभी मोनू एक या दो दिन में जेल से बाहर आएगा क्योंकि गुरुग्राम के मामले में अभी तक बॉन्ड नहीं भरा गया है। पहले गुरुग्राम के मामले में बॉन्ड भरा जाएगा। जिसके बाद मोनू मानेसर की जेल से रिहाई हो पाएगी।


गौ रक्षक और बजरंग दल से जुड़ा है मोनू:
मोनू मानेसर गुरुग्राम के मानेसर गांव का रहने वाला है, जिसका नाम मोहित यादव है। वह  काफी समय से गौ रक्षक और बजरंग दल से जुड़ा है। मोनू मानेसर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से गौवंशों की जिंदगियां बचाने में जुटा हुआ है। उसको गुरुग्राम पुलिस ने 12 सितंबर 2023 को मानेसर सेक्टर 1 मार्केट से गिरफ्तार किया था। मोनू मानेसर पर पटौदी में एक झगड़े के दौरान फायरिंग करने का आरोप था ।


मेवात दंगे में भी बनाया आरोपी:
अगस्त 2023 में नूंह में नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा के दौरान दंगे से पहले भडक़ाऊ पोस्ट शेयर करने का भी आरोप था, इसीलिए मेवात दंगे में भी मोनू मानेसर को आरोपी बनाया गया था। बाद में राजस्थान के रहने वाले नासिर जुनैद हत्याकांड में भी राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था ।


पटौदी केस में मिल चुकी है जमानत:
पटौदी मामले और नूंह दंगे के मामले में मोनू मानेसर को पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन नासिर जुनैद हत्याकांड में मोनू को अभी तक जमानत नहीं मिली थी। वीरवार को जयपुर हाइकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई के दौरान मोनू मानेसर को जयपुर हाइकोर्ट ने मोनू मानेसर को जमानत दे दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!