राजनीतिक खींचतान के बाद मानेसर मेयर ने जॉइन की भाजपा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Apr, 2026 05:51 PM

manesar mayor joined bjp in rewari

लंबे समय से भाजपा जॉइन करने को लेकर चली आ रही खींचतान पर आज विराम लग गया। मानेसर मेयर डॉ इंद्रजीत यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद राव इंद्रजीत के नेतृत्व में आज रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जॉइन कर ली है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): लंबे समय से भाजपा जॉइन करने को लेकर चली आ रही खींचतान पर आज विराम लग गया। मानेसर मेयर डॉ इंद्रजीत यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद राव इंद्रजीत के नेतृत्व में आज रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जॉइन कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने उन्हें पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि मानेसर नगर निगम गठन के बाद पहली बार हुए मेयर पद के चुनाव पर डॉ इंद्रजीत यादव ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल को करारा झटका देते हुए जीत दर्ज की थी। वहीं, मेयर पद पर चुनाव जीतने के बाद डॉ इंद्रजीत यादव ने भाजपा का दामन थामने के लिए आस्था भी जताई थी, लेकिन डॉ इंद्रजीत यादव के भाजपा जॉइन करने को लेकर काफी विवाद भी हुआ। इस दौरान भाजपा में भी केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर की गुटबाजी भी नजर आई थी। यह बात सामने आई थी कि राव नरबीर के गुट के भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल की करारी हार के बाद मंत्री चाहते थे कि डॉ इंद्रजीत यादव को भाजपा जॉइन करने से रोका जाए, लेकिन वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी राव इंद्रजीत को भाजपा जॉइन कराने में पूरी ताकत झोंक दी।

 

राव इंद्रजीत के होने वाले सभी कार्यक्रमों में मेयर डॉ इंद्रजीत यादव सबसे आगे दिखाई देती थी और मेयर कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए भी केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने अपनी बेटी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को भेजा था। ऐसे में मानेसर में एक प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विवाद भी हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री राव नरबीर पर मेयर डॉ इंद्रजीत यादव ने राजनीतिक षड़यंत्र के तहत मेयर पति को फंसाने के गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि बाद में यह मामला शांत हो गया। अब मेयर डॉ इंद्रजीत यादव के भाजपा जॉइन करने के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलचल मच गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!