Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Feb, 2026 07:55 PM

दिल्ली-जयपुर रोड एनएच-8 पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार कंपनी कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रेलिंग से टकराता हुआ नाले में जा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
गुड़गांव, ब्यूरो: दिल्ली-जयपुर रोड एनएच-8 पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार कंपनी कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रेलिंग से टकराता हुआ नाले में जा पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया।
जानकारी अनुसार, गुडग़ांव के फिरोजगांधी कॉलोनी में रहने वाले 55 वर्षीय राजेश मानेसर स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। वे 11 फरवरी की सांय कंपनी से डयूटी के बाद मानेसर से राजीव चौकी ओर स्कूटी से आ रहे थे। बेस्टेक बिल्डिंग के निकट तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें राजेश एक्टिवा सहित रोड की साइड रेलिंग से जा टकराये और फिर नाले में गिर गए। जिनको सेक्टर-43 के पारस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने राजेश के पुत्र मोहित की शिकायत पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया।