अवैध शराब निकालता युवक गिरफ्तार, 20 बोतल व 300 कि.ग्रा.लाहन किया बरामद

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2020 11:47 AM

youth arrested for removing illegal liquor 20 bottles

एंटी नारकोटिक सैल फतेहाबाद पुलिस ने थाना भूना के अंतर्गत पडऩे वाले गांव रायपुर ढाणी के खेत में दस्तक देकर एक युवक को शराब निकालते हुए काबू .....

भूना (पवन) : एंटी नारकोटिक सैल फतेहाबाद पुलिस ने थाना भूना के अंतर्गत पडऩे वाले गांव रायपुर ढाणी के खेत में दस्तक देकर एक युवक को शराब निकालते हुए काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 20 बोतल अवैध शराब व 300 कि.ग्रा.लाहन बरामद हुई है। जानकारी अनुसार एंटी नारकोटिक सैल फतेहाबाद पुलिस की एक टीम विदेशों से आए व्यक्तियों की चैकिंग के लिए फतेहाबाद से अहरवां गांव की तरफ  जा रही।

टीम जब शेखूपुर सौत्र रोड टी-प्वाइंट पर पहुंची तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि गुरदास सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी रायपुर ढाणी के एक खेत में बने कमरे में नाजायज शराब निकालकर बेचने का धंधा करता है। टीम ने बताए गए ठिकाने पर दस्तक दी तो एक नौजवान लड़का भट्ठी लगाकर नाजायज शराब निकाल रहा था। टीम ने उसे काबू करके नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम गुरदास सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी रायपुर ढाणी बताया। उसके कब्जे से 20 बोतल अवैध शराब व 300 कि.ग्रा. लाहन बरामद हुई।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!