कॉटन मिल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की रुई का हुआ नुक्सान

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2020 11:53 AM

cotton mill fire loss of cotton worth lakhs of rupees

फतेहाबाद रोड स्थित विनय कॉटन मिल में सोमवार देर सायं आग लगने से लाखों रुपए की रुई जल गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच......

भट्टूकलां : फतेहाबाद रोड स्थित विनय कॉटन मिल में सोमवार देर सायं आग लगने से लाखों रुपए की रुई जल गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।सोमवार को देर सायं विनय कॉटन मिल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस पर मिल मालिक विनय बंसल ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग भट्टूकलां को दी। सूचना पाकर विभागीय कर्मचारी रहमतुला, फायरमैन अनिल कुमार व रामपाल ने करीब 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

फैक्टरी मालिक विनय बंसल ने बताया कि आग मशीनरी रूम में लगी जहां रुई की अनेक गांठे पड़ी थी, जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसने बताया की फैक्टरी में इन दिनों काम काज भी बन्द पड़ा है। इस आग की चपेट में रुई की गाठें आई हैं। इससे उन्हें लाखों रुपयों का नुक्सान पहुंचा है। 31 एफटीडी 3-विनय कॉटन मिल भट्टूकलां में लगी आग पर काबू पाते कर्मचारी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!