अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी चुरा कर ले गया चोर

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 10:24 AM

the thief broke the cupboard lock and stole thousands of cash

रात को परिवार घर में सो रहा था और चोर घर में घुसकर आसानी से अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व घरेलू सामान ले गए। सुबह मकान मालकिन ने उठकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था......

भिवानी(वजीर): रात को परिवार घर में सो रहा था और चोर घर में घुसकर आसानी से अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व घरेलू सामान ले गए। सुबह मकान मालकिन ने उठकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ मिला।

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस व एस.एफ.एल. की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।पुलिस को दी शिकायत में किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र निवासी ओमपति व उनकी पुत्र वधू नीना ने बताया कि बुधवार रात को वह अपने घर पर परिवार के साथ सोए हुए थे।

नीना ने बताया कि दरवाजे के पास खुद वह सोयी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे नीना ने उठकर देखा तो दरवाजा खुला पड़ा हुआ था। एक छोटी संदूक गेट के पास खुली पड़ी हुई थी। अलमारी का दरवाजा भी तोड़ा हुआ था। अलमारी में रखी 8 हजार रुपए की नकदी के अलावा घर से अन्य घरेलू सामान गायब था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!