स्वाइन फ्लू से महिला और युवक की मौत, विभाग में हड़कम्प

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 Dec, 2018 03:49 PM

death of women and youth by swine flu

स्वाइन फ्लू से वीरवार को गांव लेघां के एक युवक की मौत होने से पहले मंगलवार को गांव भैणी खुर्द की एक 32 साल की महिला की मौत हो चुकी है। इस प्रकार जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या....

भिवानी(मोटू): स्वाइन फ्लू से वीरवार को गांव लेघां के एक युवक की मौत होने से पहले मंगलवार को गांव भैणी खुर्द की एक 32 साल की महिला की मौत हो चुकी है। इस प्रकार जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। वहीं, इस बीमारी से पीड़ित कुंगड़ गांव की एक 9 महीने की बच्ची की भी पुष्टि हुई है। उक्त बच्ची इस समय हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। 
 

जिले में इस बीमारी से 2 मौत और एक बच्ची की पॉजीटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू की डिप्टी सी.एम.ओ. डा. संध्या गुप्ता ने बताया कि विभाग अब इस बीमारी से निपटने के लिए जुट गया है और लोगों को इस मामले में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!