एस.पी. व डी.एस.पी. के नाम पर रुपए मांगने का आरोप

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2019 11:13 AM

s p and dsp accused of asking for money in the name of

: एक सप्ताह बाद लूट के पीड़ित गुमथला राव के सरपंच कृष्ण कुमार डी.सी. आमना तस्नीम से शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने डी.एस.पी. रादौर कार्यालय के कर्मी, सी.आई.ए.वन स्टाफ, जठलाना पुलिस समेत 6

यमुनानगर( ब्यूरो): एक सप्ताह बाद लूट के पीड़ित गुमथला राव के सरपंच कृष्ण कुमार डी.सी. आमना तस्नीम से शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने डी.एस.पी. रादौर कार्यालय के कर्मी, सी.आई.ए.वन स्टाफ, जठलाना पुलिस समेत 6 अन्य पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप जड़े हैं।

शिकायतकत्र्ता का कहना है कि उनसे एस.पी. के नाम पर 1 लाख रुपए और डी.एस.पी. के नाम पर 50 हजार रुपए मांगे गए। हालांकि देखने वाली बात यह है कि जांच में ये आरोप सिद्ध होते हैं या नहीं। सरपंच ने इस शिकायत की प्रति सी.एम. विंडो, डी.जी.पी. हरियाणा, आर्ई.जी. अम्बाला, एस.पी. यमुनानगर व मानव अधिकार आयोग चंडीगढ़ को भेजी है, वहीं शिकायत मिलने के बाद डी.सी. ने पीड़ित को मैडीकल करवाने के लिए कहा। पीड़ित शुक्रवार शाम सिविल अस्पताल में मैडीकल करवा रहा था।

उसका कहना है कि वह इंसाफ की खातिर हर दर पर जाएगा। उसके साथ बहुत गलत हुआ है, जिससे उसकी बदनामी हुई। मौके पर उसके साथ शुभम चेयरमैन, रघुवीर मेहता ब्लाक समिति सदस्य, मोहन लाल मैम्बर पंचायत, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार पंच, श्रीराम मेहता पूर्व सरपंच, सुरजीत सरपंच, खरैती लाल, सुशील संधाला सरपंच, श्रीराम गोपाल मैम्बर जिला परिषद, संजू धौलरा सरपंच, सुभाष संधाली सरपंच, कर्म सिंह सरपंच नाचरौन, आशा मेहता पूर्व सरपंच सहित अन्य मौजिज लोग मौजूद रहे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!