युवक ने मौसेरे भाई पर चलाई गोली

Edited By Isha, Updated: 19 Aug, 2019 04:13 PM

youth shot at his brother

सांरग रोड पर एक युवक ने अपने मौसेरे भाई पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसके सिर के पास से छू कर गुजर गई। गोली चलाकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

सोनीपत: सांरग रोड पर एक युवक ने अपने मौसेरे भाई पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसके सिर के पास से छू कर गुजर गई। गोली चलाकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शहर के ऋषि नगर का रहने वाला पवन रविवार शाम को किसी काम से सांरग रोड पर आया था।

इसी दौरान उसका मौसेरा भाई गांव मटिंडू निवासी सुमित भी वहां पहुंच गया। पवन का आरोप है कि सुमित के साथ उनकी 7 माह पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में उसके मौसेरे भाई ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सिर के पास से निकल गई। जिसके चलते उसे हल्की चोट लगी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भागने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गीता भवन चौकी पुलिस ने पवन को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। साथ ही आरोपी को राऊंड अप कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, सामान्य अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार के बाद पवन को छुट्टी दे दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!