नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2020 02:19 PM

police personnel posted at the points will undergo health test

लॉकडाऊन के तहत झज्जर जिला के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य सम्बंधी जांच के लिए विशेष हैल्थ चैकअप....

झज्जर : लॉकडाऊन के तहत झज्जर जिला के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य सम्बंधी जांच के लिए विशेष हैल्थ चैकअप किया जाएगा। लॉकडाऊन के दौरान जिला के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य को नाकों पर ही जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

लॉकडाऊन के तहत जिला की सीमाओं को सील करने के लिए लगाए गए नाकों व जिला के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण एक मोबाइल डिस्पैंसरी के द्वारा किया जाएगा। पुलिस लाईन झज्जर में स्थित डिस्पैंसरी के प्रभारी फार्मासिस्ट संजीव कुमार तथा सिविल हॉस्पिटल झज्जर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नाका व अन्य ड्यूटी पर तैनात जवानों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!