साढ़े 24 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हुआ युवक, पंजाब से हुई थी सप्लाई

Edited By Shivam, Updated: 30 Aug, 2019 02:26 PM

हिसार पुलिस ने गुरुवार देर रात सेक्टर-14 में एक युवक को साढ़े 24 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी नोट को स्कूटी में डालकर सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पंजाब से आए लोग उसे नकली नोट की सप्लाई करते थे। वह...

हिसार: हिसार पुलिस ने गुरुवार देर रात सेक्टर-14 में एक युवक को साढ़े 24 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी नोट को स्कूटी में डालकर सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पंजाब से आए लोग उसे नकली नोट की सप्लाई करते थे। वह इन नोटों को आगे सप्लाई करता था।

पुलिस के मुताबिक, रात में स्कूटी सवार एक युवक आया तो पुलिस ने उसे रुकवा लिया। वह पंजाब नंबर की स्कूटी लिए हुए था। स्कूटी सवार का पता पूछा गया तो उसने बारह मोहल्ले के रहने वाले रोहित उर्फ रमन नाम बताया। पुलिस ने रोहित की स्कूटी की तलाशी लेनी शुरू की तो डिग्गी में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डी पड़ी मिली।

उसके पास 500 रुपए के नोटों की 38 गड्डियां थी। हर एक में 100 नोट थे। इस हिसाब से 19 लाख रुपए के 500 के नोट थे। वहीं 200 रुपए की 28 गड्डियां थी, उनमें भी प्रत्येक के अंदर 100 नोट थे, ये कुल 5 लाख 60 हजार रुपए के नोट थे। 500 और 200 के नोटों को मिलाकर 24 लाख 60 हजार रुपए हुए। जांच की गई तो पता चला कि नोट नकली हैं।

पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाने में रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया। प्राथमिक पूछताछ में रोहित ने बताया है कि उसे पंजाब से नोट सप्लाई किए जाते थे, जिन्हें वह आगे सप्लाई कर देता था और कुछ को मार्केट में चला देता था। पुलिस दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रोहित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!