अवैध देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस सहित युवक अरैस्ट

Edited By Sanjeev Nain, Updated: 05 Dec, 2020 12:11 AM

youth arrested with illegal country pistol

अवैध देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस सहित युवक अरैस्ट

पानीपत, (संजीव) : पुलिस टीम ने कुटानी रोड पर चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित अरैस्ट किया है। जिसके खिलाफ थाना किला में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हैड कांस्टेबल जयकर्ण के नेतृत्व में सिपाही खालिद व नवीन की एक टीम गश्त के दौरान कुटानी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गन्दा नाला राजीव कालोनी की तरफ से एक नौजवाद लडक़ा पैदल-2 आता दिखाई दिया। जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर एक दम घबराकर पीछे मुड़ा व तेज कदमों से चलने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर युवक को कुछ ही दूरी पर जाकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान स’जन पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मार्केट ब्लाक तीर्थ नगर जैन नगर कराला दिल्ली के तौर पर दी। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पैन्ट की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल &15 बोर बरामद हुई वहीं जेब से &15 बोर के ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने जब बरामद पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो अनलोड पाया गया। बरामद पिस्तौल बारे पुलिस द्वारा मांगने पर आरोपी युवक कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए युवक को अरैस्ट कर लिया है। जिससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!