बारिश से घर का लैंटर गिरा, बाल-बाल बचा अंदर सोया परिवार

Edited By Isha, Updated: 29 Mar, 2020 02:20 PM

lantern of the house collapsed due to rain family survived narrowly

बापौली गांव में बीती रात हुई बारिश में घर का लैंटर अचानक गिरने से अंदर सोया परिवार बाल-बाल गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे ....

बापौली : बापौली गांव में बीती रात हुई बारिश में घर का लैंटर अचानक गिरने से अंदर सोया परिवार बाल-बाल गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पूर्व पंच रामकुमार ने बताया कि बीती रात वो अपने परिवार के साथ घर के अंदर सोया था। रात को बारिश आने से वो अचानक उठ गया और उसने अन्य सदस्यों को भी उठा दिया।

जैसे ही वो कमरे से बाहर निकले, तो अचानक एकदम घर का लैंटर नीचे गिर गया जिससे उसका परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कहा कि माता रानी की कृपा से उसका परिवार बचा है लेकिन मकान का लैंटर गिरने से अब वो बेघर हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!