नवजोत सिद्धू ने गुरु नानक जी से ज्यादा इमरान खान का गुणगान किया: विज

Edited By Shivam, Updated: 11 Nov, 2019 08:17 PM

भाजपा विधायक अनिल विज ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्दू को घेरा है।

अंबाला (अमन कपूर): भाजपा विधायक अनिल विज ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्दू को घेरा है। विज ने बाकायदा इसको लेकर ट्वीट किया, जिसमें विज ने कहा करतारपुर जाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरु नानक जी का कम और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गुणगान ज्यादा किया है। भारत को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। विज का कहना है कि सिद्धू बयान के लिए देश व सिख समाज से माफी मांगें।

विज ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता खुला है और इसमें हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरकारों ने अपनी-अपनी भूमिका अदा की है। करतारपुर में जो आयोजन हुआ वह एक धार्मिक आयोजन था और वहां पर बाबा नानक का गुणगान होना चाहिए था, क्योंकि जो शिक्षा उन्होंने दी थी वह कल भी प्रासंगिक थी आज भी प्रासंगिक है और युगो युगो तक प्रासंगिक रहेंगी। उनका गुणगान करने की बजाय सिद्धू ने इमरान खान का गुणगान किया और ऐसा लगा कि यह आयोजन बाबा नानक का ना होकर इमरान के लिए रखा गया था और इमरान की प्रशंसा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू इतने अंधे हो गए कि भारत में हुई शहादतों का दोषी भारत को ही ठहरा दिया । अनिल विज ने सिद्धू को हिदायत दी कि वो सिख समाज से माफी मांगें।

सिद्धू के बयान कि वो पाकिस्तानियों से एक बार नहीं हजार बार गले लगेंगें पर भी विज ने नाराजगी जाहिर की। विज ने कहा कि ये वो ही बाजवा है जो भारत को तबाह करने के मंसूबे रखता है। विज ने कहा कि सिद्धू का पाकिस्तान में हुआ अभिभाषण यही कहना चाहता है कि भारत मे हुई शहादतों और कत्लेआम का दोषी खुद भारत है।

विज ने सिद्धू और इमरान के रिश्ते पर करारा हमला करते हुए कहा कि इमरान और सिद्धू की जो कैमिस्ट्री है उसका एनालिटिकल टेस्ट होना चाहिए क्योंकि ये हिंदुस्तान में कोई गुल खिलाने की तरफ इशारा कर रहे हैं। अनिल विज ने पाकिस्तान द्वारा अभिनंदन के पुतले को वॉर म्यूजियम में रखने पर भी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि वो ये दिखाना चाहते हैं कि हमने अभिनंदन को गिरफ्तार किया था लेकिन असली अभिनंदन तो हमारे पास है उनके पास तो सिर्फ पुतला है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं पार्टी में 6 बार का सीनियोरिटी का विधायक हूँ। पार्टी जहां खड़ा करेगी वहीं से छक्के  मरूँगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले जो विभाग दिए थे, उसमे उन्होंने अभूतपूर्व काम किए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!