हरियाणा चुनाव: नौ निर्दलियों में से आठ ने भाजपा को दिया समर्थन: सूत्र

Edited By Shivam, Updated: 24 Oct, 2019 08:22 PM

sources said eight out of nine independents support bjp in haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नौ विधानसभा सीटों पर विजयी रहे नौ निर्दलीय प्रत्याशियों में आठ ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि 9 निर्दलियों में से 8 विधायकों ने भाजपा को बिना किसी शर्त के समर्थन पत्र दिया है।...

नई दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा विधानसभा चुनाव में नौ विधानसभा सीटों पर विजयी रहे नौ निर्दलीय प्रत्याशियों में आठ ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि 9 निर्दलियों में से 8 विधायकों ने भाजपा को बिना किसी शर्त के समर्थन पत्र दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 48 विधायकों के समर्थन से कल शाम दोबारा मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव मेंं 40 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। बहुमत न होने के कारण हरियाणा में भाजपा को दोबारा सरकार बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। लेकिन यदि निर्दलियों ने भाजपा को समर्थन कर दिया, तो भाजपा का पलड़ा भारी पड़ जाएगा। बता दें कि कांग्रेस के अंदर खाते में 31 सीटें आई हैं, वहीं जजपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!