खराब मौसम के कारण रद्द हुई हवाई यात्रा तो राहुल गांधी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Edited By Shivam, Updated: 19 Oct, 2019 12:59 AM

rahul gandhi played cricket in rewari with children

हरियाणा में चुनाव प्रचार आखिरी चरण में चल रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महेन्द्रगढ़ में रैली को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन मौसम में खराबी के कारण के कारण उनकी हवाई यात्रा रद्द हो गई और...

रेवाड़ी (मोहिंदर): हरियाणा में चुनाव प्रचार आखिरी चरण में चल रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महेन्द्रगढ़ में रैली को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन मौसम में खराबी के कारण के कारण उनकी हवाई यात्रा रद्द हो गई और हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इस दौरान राहुल गांधी स्टेडियम में मौजूद बच्चों के साथ क्रिकेट का लुत्फ लिया साथ ही वहां मौजूद बच्चों व युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। राहुल गांधी के हेलीकाऊप्टर के लैंड होने की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व उनके कुछ समर्थक वहां पहुंचे। राहुल गांधी के साथ गुलाम नवी, कुमारी शैलजा व अन्य नेता भी थे। खराब मौसम के चलते वे राहुल गांधी सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए।
 


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!