अंबाला में किसानों ने बेरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Nov, 2020 04:44 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशभर के किसान संगठनों ने 26 नवंबर यानि कल दिल्ली कूच का ऐलान कर रखा है। जिसके लिए किसानों ने दिल्ली की तरफ बढ़ना शुरु कर दिया है। इसी बीच पुलिस द्वारा रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेड को किसानों ने तोड़ दिया। जिसके बाद माहौल...

अंबाला (अमन कपूर): कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के किसान संगठनों ने 26 नवंबर यानि कल दिल्ली कूच का ऐलान कर रखा है। इसके लिए बुधवार को अंबाला के मोहड़ा में किसान सुबह से इकट्ठा होने शुरू हो गए। जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। किसानों से बातचीत कर उन्हें आगे जाने से रोका गया, लेकिन किसान नहीं माने और बेरिकेड्स को तोड़ कर आगे निकल गए। जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

PunjabKesari, haryana

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली जाने को लेकर हरियाणा के कई जिलों के किसान अंबाला के मोहड़ा में इकट्ठा हुए। जहां अंबाला पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बातचीत की, लेकिन किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी बातचीत को तैयार नहीं हुए। उन्होंने पुलिस से स्पष्ट कहा कि वे दिल्ली जरूर जाएंगे। जिसके बाद किसान पैदल व ट्रैक्टर ट्राली के साथ आगे बढ़ने लगे। 

PunjabKesari, haryana

जिस पर अंबाला पुलिस ने बेरिकेड्स की मदद से किसानों को रोकना भी चाहा, लेकिन किसानों ने बेरिकेड्स को उखाड़ दिया। इसके बाद फिर रोकने की नाकाम कोशिश पुलिस द्वारा हुई, लेकिन किसान जबरदस्ती आगे बढ़े और पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान किसान नेता गुरनाम चढूनी गाड़ी से गिर भी गए। 

PunjabKesari, haryana

इस बारे डीसी अंबाला ने कहा हमने कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी। वहीं एसपी अंबाला राजेश कालिया ने कहा रास्ता रोकने वालों और नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने की बात पर एसपी ने कहा उन्हें बातचीत से रोका जाएगा और उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

PunjabKesari, haryana

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भारी विरोध है। किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मांगों को लेकर सरकार की नजरअंदाजी को देखते हुए किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। किसानों को कहना है कि वह हर कीमत पर दिल्ली पहुंचेंगे। वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!