Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jan, 2018 10:56 AM

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के प्रयासों से आज प्रदेश के ही नहीं, देश के सरकारी स्कूलों में इंगलिश स्पीकिंग कोर्स को डिजीटल तरीके से सिखाया जा रहा है। इससे जहां सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा...
अम्बाला शहर(ब्यूरो):भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के प्रयासों से आज प्रदेश के ही नहीं, देश के सरकारी स्कूलों में इंगलिश स्पीकिंग कोर्स को डिजीटल तरीके से सिखाया जा रहा है। इससे जहां सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा अपितु विदेशों में भी देश के सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। अब गरीब बच्चे भी जो आर्थिक परेशानी के चलते बड़े-बड़े संस्थानों में अंग्रेजी सीखने के लिए लाखों रुपए खर्च नहीं कर पाते, वे सरकारी स्कूलों में ही डिजीटलाइजेशन के माध्यम से अंग्रेजी में अपनी पकड़ बनाएंगे।
उक्त शब्द बराला ने सोमवार को प्रेमनगर स्थित सरकारी स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। बराला स्कूल में डिजीटल इंगलिश स्पीकिंग कोर्स का शुभारम्भ करने पहुंचे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यमुनानगर में युवती के रेप मामले में बराला ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में भी कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार का बीज बोया था, जिसे उखाडऩे में भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।