सवा एकड़ में 2.16 करोड़ की लागत से जल्द बनेगा बस स्टैंड

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jan, 2019 02:14 PM

bus stand to be built at a cost of 2 16 crore

नई अनाज मंडी के दोनों गेटों के बीच खाली पड़ी जगह पर बस स्टैंड के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। सवा एकड़ भूमि पर बनने वाले बस स्टैंड पर लगभग 2.16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जिससे क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग का समाधान होगा। बस स्टैंड की मंजूरी...

घरौंडा(टिक्कू): नई अनाज मंडी के दोनों गेटों के बीच खाली पड़ी जगह पर बस स्टैंड के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। सवा एकड़ भूमि पर बनने वाले बस स्टैंड पर लगभग 2.16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जिससे क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग का समाधान होगा। बस स्टैंड की मंजूरी मिलने पर हैफेड के चेयरमैन एवं हलका विधायक हरविन्द्र कल्याण का कहना है कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से घरौंडा क्षेत्र विकास कार्यों में उन्नति कर रहा है। विधानसभा घरौंडा के बाशिंदे पिछले कई वर्षों से घरौंडा में बस स्टैंड की मांग करते आ रहे थे।

इस मुद्दे को हलका विधायक हरविन्द्र कल्याण के समक्ष भी रखा गया। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री के सामने बस स्टैंड की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कुटेल में हुए कार्यकत्र्ता सम्मेलन में घरौंडा में बस स्टैंड बनाने की घोषणा की थी। बस स्टैंड बनाने के लिए नई अनाज मंडी के दोनों गेटों के बीच पड़ी मार्कीट कमेटी की जमीन को चिन्हित किया गया। इस जमीन को परिवहन विभाग को ट्रांसफर किए जाने की कवायद घोषणा के बाद से ही शुरू हो गई थी। मार्कीट कमेटी की जमीन परिवहन विभाग को ट्रांसफर होने के बाद प्रदेश मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड बनाने की मंजूरी दे दी है। सवा एकड़ भूमि पर बस स्टैंड का निर्माण लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।   

मार्कीटिंग बोर्ड की जमीन परिवहन विभाग को ट्रांसफर हो गई है। मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड निर्माण को मंजूरी दे दी है। लगभग 2 करोड़ 16 लाख की लागत से बस स्टैंड का निर्माण होगा जिसका टैंडर जल्द ही लगाया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों की एक बहुत पुरानी मांग पूरी होगी। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!