माइनिंग कम्पनी के कर्मियों को बंधक बनाकर 25 लाख लूटे

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Jul, 2018 09:36 AM

2 million looted by making mining company employees mortgaged

सी.एम. सिटी में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सैक्टर-7 स्थित जय यमुना जी डिवैल्प नाम की माइनिंग कम्पनी से 25 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। सुबह करीब पौने 11 बजे 5 ....

करनाल(काम्बोज): सी.एम. सिटी में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सैक्टर-7 स्थित जय यमुना जी डिवैल्प नाम की माइनिंग कम्पनी से 25 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। सुबह करीब पौने 11 बजे 5 बदमाश एक कार में सवार होकर आए। उनमें से 4 बदमाश पिस्टल के साथ माइनिंग कम्पनी के बाहर लगा सीसा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां पर बैठे सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। 

कैश काऊंटिंग मशीन के पास रखी करीब 25 लाख रुपए की नकदी लूट ली और कर्मचारियों से 5 मोबाइल फोन भी ले गए। कर्मचारियों ने मामले की सूचना कम्पनी संचालक व पुलिस को दी। जिसके बाद कम्पनी संचालक व पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि करीब 25 लाख रुपए की लूट हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!