नाले में मिला एक और नवजात का शव, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2019 11:42 AM

another nascent body found in canal filed case against woman

प्रदेश सरकार द्वारा जहां बेटियों को बचाने के लिए लाख प्रयास किए जा रहे हैं और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद कुछ लोग आज भी बेटियों को जन्म लेते हुए मार देते हैं या फिर किसी

कैथल/पूंडरी (सुखविंद्र/अतुल) : प्रदेश सरकार द्वारा जहां बेटियों को बचाने के लिए लाख प्रयास किए जा रहे हैं और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद कुछ लोग आज भी बेटियों को जन्म लेते हुए मार देते हैं या फिर किसी नाले में फैंक देते हैं। 2 दिन पहले कैथल में एक नवजात बेटी को नाले में फैंकने का मामला आया था। अब नया मामला गांव पिलनी में देखने को मिला है। जहां किसी ने बच्ची को गंदे नाले में मरने के लिए फैंक दिया। जब लोगों ने बच्ची को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

नवजात को किसी ने जिंदा फैंका है या उसकी बाद में मौत हुई है, उसकी पुलिस जांच कर रही है। गांव के नाले में नवजात का शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव पिलनी सहित आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पूंडरी पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह जब गांव में तेज बरसात हो रही थी तो नाला रुकने के कारण गंदा पानी ग्रामीण जसमेर कुमार के घर में घुसने लगा। 

इस पर जसमेर ने देखा कि उसके घर के सामने गूगा माड़ी के पास वाला नाला रुका हुआ है। इस पर वह नाले को खोलने लगा तो नाले में नग्न अवस्था में एक नवजात का शव दिखाई दिया। इस पर वह शव देखकर घबरा गया और तत्काल इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि रामदिया को दी। रामदिया ने तुरंत पूंडरी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी धर्मपाल व ए.एस.आई. सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कैथल सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!