अवैध रुप से चल रही निजी बस को किया जब्त

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 01:20 PM

private bus running illegally confiscated

जींद-रोहतक रूट पर बिना परमिट के अवैध रूप से चल रही निजी बस को हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर दिया। अब उस बस पर मोटा जुर्माना लगाया ...........

जींद (हिमांशु): जींद-रोहतक रूट पर बिना परमिट के अवैध रूप से चल रही निजी बस को हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर दिया। अब उस बस पर मोटा जुर्माना लगाया जाएगा। निजी बस को जब्त करने के बाद रोडवेज प्रशासन ने कब्जे में ले डिपो की वर्कशाप में खड़ा कर दिया है।

मंगलवार देर शाम जी.एम. फ्लाइंग की टीम जींद-रोहतक मार्ग पर अनूपगढ़ गांव के पास चैकिंग के लिए खड़ी थी। हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह इस टीम को लीड कर रहे थे। टीम सदस्यों ने अपनी चैकिंग के दौरान रोहतक से जींद आ रही एक निजी बस को रुकवाया।

बस की चैकिं ग के दौरान पाया गया कि यह बस बिना किसी परमिट के अवैध रूप से जींद-रोहतक रूट पर सवारी ढो रही थी। यह बस रोजाना इस रूट पर चलती है। अवैध रूप से इस रूट पर चल रही इस बस को रोडवेज महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने जब्त कर कब्जे में ले लिया है। बस को जींद डिपो की वर्कशाप में बंद किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!