दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Oct, 2020 02:17 PM

married woman beaten for dowry case filed against 5 people

दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों को  नामजद कर उनके खिलाफ केस  दर्ज कर लिया ...

जींद : दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जींद निवासी संदीप के साथ 19 अप्रैल 2017 में हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था लेकिन उससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।

उसने आरोप लगाया कि उसके पति संदीप, सास नीलम, देवर मनदीप, अमनदीप और ससुर हुक्म सिंह ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जांच अधिकारी एच.सी.सुमन ने बताया कि ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

                                                                   


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!