नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में 3 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2019 12:42 PM

case filed against 3 for fraudulently grabbing millions of rupees

गढ़ी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 6 लाख 90 हजार रुपए की राशि हड़पने के आरोप में महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया ........

नरवाना (राजीव): गढ़ी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 6 लाख 90 हजार रुपए की राशि हड़पने के आरोप में महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

दातासिंहवाला गांव के रहने वाले मनिद्र सिंह ने गढ़ी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि पंजाब के जिला भठिडा के मानसा कस्बे की रहने वाली सोनप्रीत कौर ने साथियों के साथ मिलकर उसे एक्साइज विभाग में चैकिंग ऑफिसर लगवाने का झांसा देकर 6 लाख 90 हजार रुपए की नकदी हड़प ली।

उसे विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उसके साथ धोखाधड़ी की। गढ़ी थाना पुलिस ने मङ्क्षनद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला सोनप्रीत कौर, बलविंद्र सिंह व हरदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!