Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2025 10:38 PM

जेप्टो के सुपरवाइजर द्वारा अपनी ही कंपनी महिला कर्मी को घुमाने ले जाने के बहाने रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और बाद में गर्भवती होने पर उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): जेप्टो के सुपरवाइजर द्वारा अपनी ही कंपनी महिला कर्मी को घुमाने ले जाने के बहाने रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और बाद में गर्भवती होने पर उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात होने के बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवती ने दिल्ली पुलिस को आपबीती बताई। दिल्ली के बदरपुर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगामी कार्रवाई के लिए गुड़गांव भेज दिया। यहां सेक्टर-29 डीएलएफ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में स्थित एक जेप्टो कंपनी में काम करती है। वहीं पर आरोपी सुपरवाइजर के पद पर था। आरोपी ने पीडिता दोस्ती की और उसे घुमाने के बहाने दिल्ली के एक ओयो टाउन हाउस ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह जुलाई महीने में वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी सुपरवाइजर को यह बात बताई, तो उसने उसे कुछ दवाइयां दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पहले यह शिकायत दिल्ली के बदरपुर थाने में दर्ज कराई थी। चूंकि घटना गुरुग्राम से संबंधित है, इसलिए बदरपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर को गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 69, और 89 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।