Jind में Youtuber ने महिला से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर की गाली-गलौज

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2025 09:02 AM

youtuber did obscene act with woman

जींद में एक यूट्यूबर द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने, विरोध किए जाने पर जातिसूचक शब्द व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।

सफीदों/जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद में एक यूट्यूबर द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने, विरोध किए जाने पर जातिसूचक शब्द व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 15 मार्च की शाम वह नागक्षेत्र स्थित मंदिर में गई थी। उस दौरान हरीश नामक एक यूट्यूबर भी वहीं मौजूद था। हरीश ने उसके साथ अश्लील हरकत की।इसका उसने विरोध किया तो अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां दी। इस दौरान तो आरोपी वहां से निकल गया, इसलिए वह घर चली गई। कुछ दिन बाद फिर से हरीश ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो आखिरकार उसे पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने यूट्यूबर हरीश के खिलाफ अश्लील हरकत करने, गाली-गलौज करने तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!