युवक की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 22 May, 2022 05:06 PM

youth shot dead police arrested 3 accused

झज्जर सब्जी मंडी के सामने मनी ट्रांसफर करने वाले दुकानदार की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा हो गया...

झज्जर (प्रवीण धनखड़) : झज्जर सब्जी मंडी के सामने मनी ट्रांसफर करने वाले दुकानदार की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है, जबकि एक बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बता दें कि पांच दिन पहले झज्जर के सब्जी मंडी के सामने एक मनी ट्रांसफर करने वाले दुकानदार सोनू पुत्र सुरेश निवासी ग्वालीशन की गोली मारकर हत्या की गई थी। 

डीसएपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जिन तीन बदमाशों को इस मामले में काबू किया है। उनमें मोनू व अनुराग निवासी दादरी तोए और दीपक निवासी सोनीपत शामिल है। इन सभी ने गांव दादरी तोए निवासी अपने एक अन्य साथी रोहित के साथ घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। 

राहुल देव ने यह भी बताया कि हत्या के मामले मेें फरार चल रहे रोहित ने एक साल पहले झज्जर के अम्बेड़कर चौक पर स्थित पंतजति स्टोर पर गोलीबारी की थी। वह उस मामले में भी फरार चल रहा है। काबू किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!