Accident: इसी महीने होनी थी यवक की शादी, लेकिन खुशियां मातम में बदली...सड़क हादसे में हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2024 05:06 PM

youth dies in road accident in bhiwani

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव मंढाण निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि के तौर पर हुई है। रवि की इसी महीने (नवंबर) में शादी होनी थी। रवि बाइक पर सवार था तभी अचानक नीलगाय आगे आने से हादसा हो गया

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव मंढाण निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि के तौर पर हुई है। रवि की इसी महीने (नवंबर) में शादी होनी थी। रवि बाइक पर सवार था तभी अचानक नीलगाय आगे आने से हादसा हो गया।  मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
 
गांव मंढाण निवासी 24 वर्षीय रवि वीरवार देर रात एक बजे अपनी गर्भवती भाभी के लिए बाइक से गांव मिरान में दवा लेने के लिए जा रहा था। जब वह मिरान के समीप खेल स्टेडियम के पास पहुंचा तो अचानक ही एक नीलगाय आगे आ गई। जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक दूर तक सड़क पर ही जा घसीटती चली गई। गंभीर हालत में रवि को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। 


परिजनों ने बताया कि रवि दो भाइयों में छोटा था और इसी महीने उसकी शादी भी होनी थी। घर पर बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पूरा परिवार बेटे की शादी को लेकर खुश था, लेकिन उनकी यह खुशी मातम में बदल गई।  तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी रविकांत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!