यमुना में नहाते समय डुबने से युवक की मौत, बुझा घर का चिराग

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2020 05:05 PM

youth dies due to drowning in yamuna lamp extinguished

गोयला खुर्द गांव के सामने यमुना नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मोत हो गई।  मिली जानकारी अनुसार गोयला खुर्द गांव निवासी सागर पुत्र कृष्ण अन्य तीन साथियाों के साथ गया था।चारों

पानीपत(सचिन)- गोयला खुर्द गांव के सामने यमुना नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मोत हो गई।  मिली जानकारी अनुसार गोयला खुर्द गांव निवासी सागर पुत्र कृष्ण अन्य तीन साथियाों के साथ गया था।चारों साथी यमुना नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सागर अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी ज्यादा होने से वो उसे बचा नही सकें। 

सुचना मिलते ही भारी सख्यां में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और टीप के सहारे ढुढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नही लगा। इसके बाद बापौली के नायब तहसीलदार नरेश कौशिक मौके पर पहुंचे और तुरंत गोताखारों व नाव का प्रबंध कराया।

इसके बाद करीब 4 घंटे की कडी मशक्त के बाद यमुना में डूबे सागर को बहार निकाला गया लेकिन तब तक सागर की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं दुसरी और लॉकडाऊन के चलते पुलिस भी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।  ग्रामीणों ने परिजनों के साथ बिना किसी कार्यवाही के मृतक के शव का दाहं संस्कार कर दिया। बता दे कि सागर घर का इक्लोता चिराग था और उससे बडी उसकी एक बहन भी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!