नशे की पूर्ति न होने के चलते युवक ने की आत्महत्या, बड़े भाई ने भी इसी वजह से दी थी 3 साल पहले जान

Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2022 01:28 PM

youth commits suicide due to non availability of drugs

फतेहाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां नशे की पूर्ति न होने के चलते युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली...

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां नशे की पूर्ति न होने के चलते युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का भाई भी तीन साल पहले नशा न मिलने के कारण आत्महत्या कर चुका है।   

जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्ण अपनी मां व भाई के साथ किराये के मकान में रह रहा था। मृतक की माता ने बताया कि कृष्ण पिछले काफी समय से नशे का आदी था। उसकी नशे की आदतों के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। संतोष देवी ने बताया कि कृष्ण घर से बाहर गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि अरोड़ा कॉलोनी स्थित आश्रम के साथ लगते सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट के बंद पड़े कमरों में उसके बेटे ने फांसी लगा ली है। जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि युवक की फांसी की सूचना मिली थी। मृतक की मां ने कहा कि नशा ना मिलने के कारण उसके बेटे ने आत्महत्या की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!