जींद में अवैध हथियार सहित युवक काबू, ए.वी.टी ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2026 10:31 PM

youth arrested with illegal weapon in jind

जींद जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ए.वी.टी स्टॉफ ने अवैध हथियार सहित युवक को काबू करने में सफलता हासिल कि है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ए.वी.टी स्टॉफ ने अवैध हथियार सहित युवक को काबू करने में सफलता हासिल कि है।

ए.वी.टी स्टॉफ के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर ने बताया कि उनकी एक टीम  मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बस अड्डा लिजवाना खुर्द क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल हेतु मौजूद थीं। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध हथियार सहित नेशनल हाईवे-152D के पुल के पास, गांव सिरसा खेड़ी की ओर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह तेजी से गांव सिरसा खेड़ी की ओर जाने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल उर्फ लाला वासी नंदगढ़ (जीन्द) बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोवर की बाईं डब से एक देशी पिस्तौल .315 बोर बरामद हुई। हथियार को चेक करने पर वह खाली मिला। आरोपी से हथियार संबंधी लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद हथियार के नियमानुसार कब्ज़ा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना जुलाना में धारा 25(1-B), 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!