Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Mar, 2023 10:08 PM

शहर की पुलिस ने होली के मौके पर गश्त के दौरान रामलीला मैदान से एक युवक को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पलवल (गुरुदत्त): शहर की पुलिस ने होली के मौके पर गश्त के दौरान रामलीला मैदान से एक युवक को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी होली के मौके पर किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
होडल थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की होली के मौके पर वह गस्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक होडल के रामलीला मैदान में इधर से उधर घूम रहा था। जिस पर पुलिस को शक हुआ था कि यह युवक कुछ वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास हथियार बरामद हुई। आरोपी की पहचान मांगेराम उर्फ सेवक निवासी वाल्मीकि मोहल्ला थाना होडल के रूप में हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)