पहले ननद की बेटी को मारा, फ‍िर खुद के बेटे को पानी में डूबोया...पूछताछ में पूनम ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Dec, 2025 02:34 PM

poonam who murdered the children made a major revelation

सोनीपत के भावड़ गाँव की रहने वाली पूनम को बरोदा थाना पुलिस ने पानीपत कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और बरोदा थाना पुलिस ने तीन दिन तक पूनम से पूछताछ की

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के भावड़ गाँव की रहने वाली पूनम को बरोदा थाना पुलिस ने पानीपत कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और बरोदा थाना पुलिस ने तीन दिन तक पूनम से पूछताछ की और कल उसका रिमांड होने पर उसे कल जेल भेज दिया। पूनम से तीन दिन तक गहनता से पूछताछ की गई। पहले पूनम को गांव भावड ले जाया गया। जहां पहले दिन पूनम के साथ क्राइम सीन दोहराया गया और उसके बाद मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूछताछ हुई। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि सुंदर बच्चियों को देखकर उसका दिमागी संतुलन खराब हो जाता था, जिसके बाद पहले उसने अपनी ननद की बेटी इशिका को मौत के घाट उतारा। उसके बाद उसने 8 मिनट बाद शुभम को पानी की टंकी में छोड़ दिया। शुभम उस दौरान सो रहा था, पुलिस मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूनम से पूछताछ हुई और अब पुलिस मनोचिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

PunjabKesari

एसीपी गोहाना राहुल देव ने बताया कि पूनम का तीन दिन का रिमांड पूरा हो गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका सुंदर बच्चियों को देखकर दिमाग खराब हो जाता था। क्राइम सीन टीम के साथ हत्याकांड दोहराया गया। इशिका की हत्या के बाद शुभम की आठ मिनट बाद हत्या हुई और मनोचिकित्सक के साथ पूछताछ हुई है, उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!