नौकरी से घर लौट रही युवती के साथ दरिंदगी, रास्ते में युवक ने किडनैप कर किया दुष्कर्म

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Nov, 2025 08:45 PM

young woman returning home from work was brutally raped by youth in sonipat

सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नौकरी से घर लौट रही एक युवती का अज्ञात शख्स ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे जबरन वाहन में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी ने युवती के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

PunjabKesari

एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। अब तक करीब 100 से अधिक युवकों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!