रात को घर में घुसने पर युवक को बांधकर पीटा, मौत

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2019 07:59 AM

young man tied up and beaten while entering home at night

गांव कंडेला वासी विजेंद्र शनिवार रात गांव के ही राममेहर के घर में घुस गया। इस पर घर के लोग जाग गए और उन्होंने विजेंद्र को बांधकर इतना पीटा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक

जींद(राठी): गांव कंडेला वासी विजेंद्र शनिवार रात गांव के ही राममेहर के घर में घुस गया। इस पर घर के लोग जाग गए और उन्होंने विजेंद्र को बांधकर इतना पीटा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा कृष्ण की शिकायत पर राममेहर को नामजद कर 4-5 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार विजेंद्र शनिवार रात करीब 11 बजे बिना बताए घर से चला गया था। आरोप है कि वह गांव के ही राममेहर के घर में घुस गया। 

इस पर परिजन जाग गए और उन्होंने उसकी बांधकर पिटाई की। रविवार सुबह 2 बजे सदर पुलिस को सूचना मिली की कंडेला में एक मकान में चोरी की नीयत से एक युवक घुस गया था जिसको पकड़ा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विजेंद्र घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बारे में विजेंद्र के परिजनों को कोई सूचना नहीं थी। सुबह 6 बजे विजेंद्र के घर पुलिस पहुंची और उसके पिता साधु राम को थाने में ले आई। उसके बाद परिजनों को पता चला कि रात को विजेंद्र की हत्या हो गई है। विजेंद्र पास ही के एक गांव के प्राइवेट स्कूल की बस में कंडक्टर के तौर पर कार्यरत था।  

पुलिस और परिजनों के बीच हुआ बवाल
विजेंद्र की हत्या की सूचना नहीं देने पर सिविल अस्पताल में परिजन आवेश में आ गए। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाए कि पुलिस ने 2 बजे से सुबह तक उनको कुछ भी नहीं बताया। पुलिस विजेंद्र के पिता को पकड़कर थाने ले आई, जबकि विजेंद्र के हत्यारोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया है। करीब 3 घंटे तक पुलिस और परिजनों की खींचतान होती रही। परिजनों का कहना था कि यदि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे गोहाना रोड जाम कर देंगे। उसके बाद सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कम्बोज ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगी। उसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!