Rewari: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, अचानक पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ...

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2025 03:47 PM

young man died in rewari he was married one and a half month ago

रेवाड़ी में हत्या की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-1 स्थित श्मशान घाट से एक नवविवाहित युवक के शव को कब्जे में लिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में हत्या की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-1 स्थित श्मशान घाट से एक नवविवाहित युवक के शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी सीमंत के रूप में हुई है। उसकी शादी महज डेढ़ माह पहले 26 अप्रैल को हुई थी। उसका अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां कुछ देर बाद उसका पोस्टमॉर्टम होगा।

PunjabKesari

रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना SHO सीमा कुमारी के अनुसार उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि सेक्टर-1 के श्मशान घाट पर एक युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है, जिसकी हत्या हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सेक्टर-1 के श्मशान घाट पहुंची। जहां चिता पर रखे गए शव को पुलिस ने उठवाया। श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए करीब 25 लोग पहुंचे हुए थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

बिहार का रहने वाला था मृतक

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक बिहार के बेगूसराय में चिरंजीपुर निवासी सीमंत है, जो अपने भाई के साथ ढलियावास गांव में किराये पर रहता था। वर्तमान में दोनों भाई यहां पर मजदूरी करते थे। मृतक सीमंत के भाई सीमेन के अनुसार उसके भाई की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे घर ले आए। जहां पर अलसुबह सीमंत की मौत हो गई। सीमंत एक सप्ताह पहले ही बिहार से रेवाड़ी लौटा था और अकेला रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी अभी भी बिहार में है। उसने बताया कि सीमंत पोलो प्लास्टिक मिंडा कंपनी में काम करता था। उसने मोमोज खाया था। शाम करीब 8 बजे कंपनी से लौटने के बाद युवक ने पेट दर्द की शिकायत की।

मृतक सीमंत के चचेरे भाई ने बताया कि "रात करीब 2 बजे सीमंत की हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। साढ़े तीन बजे वापस आए, तब थोड़ा आराम लग रहा था, लेकिन साढ़े चार बजे फिर फोन आया। जब मैं उसके कमरे पर पहुंचा, तो देखा कि उसके मुंह से लार निकल रही थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट रेट कम हो रहा है। सुबह साढ़े पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि शुरू में हमने पुलिस को सूचित नहीं किया। सोचा कि पोस्टमार्टम और पुलिस के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि वो मेरा भाई था। हम सीधे अंतिम संस्कार के लिए चले गए। लेकिन किसी ने अनजान नंबर से पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस श्मशान में आई। मैंने उन्हें पूरी जानकारी दी कि वो मेरे ताऊ का लड़का है। अंतिम संस्कार में आए सभी दलियाबास के लोगों के नाम और फोन नंबर भी दिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!