ईंटों पर कार पलटने से युवक की मौत, कनाडा से आया था मृतक, 3 दिन पहले ही ली थी नई गाड़ी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Mar, 2025 07:50 PM

young man died after car overturned on bricks had come from england

हरियाणा में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर ईंटों पर पलट गई। इस हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैथल : कैथल में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर ईंटों पर पलट गई। इस हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

मृतक की पहचान सीवन निवासी अनमोल सिंह के रूप में हुई है। जो कि कनाडा में रहता था। मृतक अनमोल हाथ का ऑपरेशन कराने के लिए भारत आया हुआ था। जिस कार में हादसा हुआ उसे दोस्त ने 1 मार्च को ही नई खरीदी थी। हादसा किन कारणों से हुआ फिलहाल पता नही चल पाया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

PunjabKesari

नही लगा रखी थी सीट बेल्ट

पुलिस ने बताया कि मृतक अनमोल का दोस्त कैथल जिले के डोहर गांव का रहने वाला है। 1 मार्च को ही उसने नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। सोमवार रात को दोनों पोलड़ गांव से गुजर रहे थे। कार को मृतक अनमोल ही बिना बेल्ट के चला रहा था। जबकि उसके दोस्त ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। रात करीब 11 बजे सड़क में बने गड्‌ढे के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार हवा में उछलकर सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर पर पलट गई।

आसपास के लोगों ने निकाला बाहर

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त को भर्ती कर लिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

हाथ का ऑपरेशन करवाने आया था मृतक

घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। मृतक अनमोल अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड में रहता था। जो कि वहां का स्थाई निवासी था। फिलहाल यहां हाथ की ऑपरेशन करवाने के लिए आया हुआ था। कुछ समय बाद उसे वापस कनाडा लौटना था। डेढ़ महीना पहले उसकी दादी की मौत हुई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!