YamunaNagar: अवैध शराब ठेके पर एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण कर रहे थे विरोध
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Sep, 2025 03:08 PM

यमुनानगर जिले में अवैध रूप से संचालित शराब ठेके पर एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के प्रतापनगर स्थित गांव आरियावाला के पास अवैध रूप से संचालित शराब ठेके पर एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीण लंबे समय से इस ठेके का विरोध कर रहे थे और शिकायत कर रहे थे कि यह गांव के पास होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने ठेके का निरीक्षण किया और पाया कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग से 120 मीटर की अनिवार्य दूरी और गांव की आबादी से दूर रखने के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। नियमों का उल्लंघन सामने आने पर ठेके को तत्काल सील कर दिया गया।
अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह तुरंत ठेका हटाए। मौके से शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

यमुनानगर में बड़ा हादसा, बेकाबू कार ने ऑटो के उड़ाए परखच्चे....7 महिलाओं सहित 10 लोग घायल; मची...

Rain in Haryana:तेज हवा और तूफान के साथ जोरदार बारिश, इस जिले में खुले में रखा गेहूं भीगा...किसानों...

यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात! बदमाशों ने पेंटर पर धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार, काम से घर लौट...

यमुनानगर के शादीपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का समान जलकर खाक

यमुनानगर में सरेआम दबंगई, युवक को पीट-पीट किया घायल; गली में खड़ी 8 गाड़ियों के शीशे किए चकनाचूर

यमुनानगर कोर्ट में धमाका : कोर्ट परिसर में AC ब्लास्ट से मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Yamunanagar: डंपरों में 'आगे निकलने की होड़' ने मचाई तबाही, अस्पताल की दीवार तोड़ पलटा मिट्टी से...

अवैध खनन पर सख्ती, सुबह 4 बजे सड़कों पर उतरी टीम;अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के काटे चालान

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यमुनानगर, पूर्व सरपंच के घर पर 15 राउंड फायरिंग

उफ ये गर्मी! यमुनानगर में पारा 40 डिग्री पार, सड़कें हुई सुनसान; आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान