World aids दिवस आज, चिकित्सक बोले- सावधानी ही है इस बीमारी का इलाज

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Dec, 2020 03:27 PM

world aids day today public awareness of aids

विश्व एड्स दिवस पर आज नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को एड्स बीमारी के बारे में जानकारी दी और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : विश्व एड्स दिवस पर आज नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को एड्स बीमारी के बारे में जानकारी दी और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी केवल हमारे देश ही में ही बल्कि पूरे विश्व में फैली है। इससे बचने का एक मात्र तरीका है और वो है सावधानी।

PunjabKesari
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एड्स छूने से नहीं फैलता। यह फैलता, संक्रमित सुई से, असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से। इसलिए किसी मरीज को हिकारत की दृष्टि से न देखें बल्कि उसे साहनूभूति पूर्वक व्यवहार करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरुक होना होगा। इस अवसर पर एड्स जागरुकता वैन को भी रवाना किया गया। इस वैन के माध्यम से जिले के गांव और गली-गली जाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया जाएगा।                                                                                   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!