मानव तस्‍करी मामले में पेशी पर गई महिला पानीपत से लापता

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2022 09:48 AM

woman who went on production in human trafficking

जींद कोर्ट में पेशी पर जाने की बात कहकर खटकी बस्ती से गई महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला पर कोर्ट में मानव तस्करी का केस

पानीपत: जींद कोर्ट में पेशी पर जाने की बात कहकर खटकी बस्ती से गई महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला पर कोर्ट में मानव तस्करी का केस चल रहा है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

फतेहाबाद के मेहुवाला गांव के राजीव ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच साल पहले उसका उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के दरियापुर गांव की प्रिया शेख से विवाह हुआ था। शादी से पहले ही उसकी पत्नी के खिलाफ जींद कोर्ट में मानव तस्करी का केस चल रहा है, जो कि लंबित है। पत्नी ने इस तथ्य को छुपाकर रखा। पांच मई को पत्नी उसे यह कहकर आई थी कि अपने पानीपत की शास्त्री कालोनी के मुंह बोले भाई भीम व भाभी इंदू के पास जा रही है।

पत्नी ने बेटे को साथ ले जाने का प्रयास किया, बेटा जिद करके उसके पास रह गया। 12 मई को प्रिया अपने भाई को यह कहकर टेंपों में बैठ ली की जींद में 13 मई को मानव तस्करी वाले मामले में तारीख है। वहीं ससुराल मेहुवाला जा रही है। पत्नी ने उसे भी काल कर घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद से पत्नी का मोबाइल फोन बंद है। उसकी पत्नी की तलाश कराई जाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!