Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Nov, 2025 11:29 PM

सोहना सदर थाना एरिया में एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने इस वारदात का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की।
गुड़गांव, (ब्यूरो) : सोहना सदर थाना एरिया में एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने इस वारदात का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने इसकी शिकात सोहना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 190, 191(2), 351(3), 74 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले दो भाई नदीम, जैद सहित रिजवान, उसके भाई इरफान व हसीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इस छेड़छाड़ का जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई हैं। इसकी सूचना जब उन्होंने पुलिस को दी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।