बस के नीचे आने से महिला की मौत, उतरते समय अचानक बस के चलने से हुआ हादसा

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jan, 2021 11:58 AM

woman dies after coming under bus accident occurred due to sudden bus

शहर के बलदेव नगर स्थित हाइवे पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में एक महिला आ गई। आनन- फानन में घायल महिला को शहर के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही

अम्बाला शहर : शहर के बलदेव नगर स्थित हाइवे पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में एक महिला आ गई। आनन- फानन में घायल महिला को शहर के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही महिला के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक मोरनी निवासी निर्मला देवी 30 वर्षीय अंबालला डिपो की रोडवेज बस में रायपुररानी से अंबाला शहर आ रही थी। करीब पौने 12 बजे वह बलदेव नगर चौक पर अगली सीढ़ियों से नीचे उतरी लेकिन उतरते समय अचानक से बस चल पड़ी और वह नीचे गिर गई जिस कारण महिला बस के पिछले टायरों के पीछे आ गई। इस हादसे के दौरान लोग एकत्र हो गए और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन वहां पर पहुंचने से पहले ही घायल महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को इस घटना बारे सूचना दी और उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर बस चालक के खिलाफ शिकायत दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!