पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, आखिर क्या रही वजह...

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Aug, 2025 04:02 PM

woman committed suicide in dadri

चरखी दादरी जिले के गांव मिसरी में महिला ने अपने मायके में जान दे दी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चरखी दादरी : चरखी दादरी जिले के गांव मिसरी में महिला ने अपने मायके में जान दे दी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बच्चे के सिर से उठा मां साया

जानकारी के मुताबिक गांव मिसरी निवासी अंजू की शादी रेवाड़ी जिले के गोकलगढ़ निवासी के साथ हुई थी। अंजू नौकरी करती थी तथा वह ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अनबन के चलते वहां नहीं जाती थी। शुक्रवार को उसने जहरीले पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को फोन पर उसकी पति से बात हुई थी। उस दौरान उसने उसके साथ बुरा बरताव किया गया, जिससे आहत होकर अंजू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे दादरी में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।अंजू का एक बेटा भी है। अंजू की मौत के बाद से उसके सिर से मां का साया उठ गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!